निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ शरद पवार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा SC

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) घोषित करने के निर्वाचन आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली शरद पवार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। 

न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ शरद पवार की याचिका पर सुनवाई कर सकती है। सोलह फरवरी को, शीर्ष अदालत ने याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई थी। आयोग ने छह फरवरी को घोषणा की थी कि अजित पवार गुट ही असली राकांपा है। आयोग ने अजित के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का चुनाव चिह्न 'घड़ी' भी आवंटित किया था।

ये भी पढे़ं- सीएम चंपई सोरेन ने कहा- गठबंधन मजबूत, झारखंड में सरकार को कोई खतरा नहीं

 

संबंधित समाचार