रोज-रोज का विवाद... एक दिन में खत्म, UP के Etawah की इस घटना से पड़ोस के लोग भी हैरान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इटावा में पति-पत्नी के विवाद में हुआ बड़ा कांड

इटावा, अमृत विचार। बसरेहर थानाक्षेत्र के गांव सरैया ताड़ में शनिवार शाम छह बजे दोनों में आपस में झगड़ा होने लगा। पति शराब के नशे में था, इस पर उसने पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया और वह घायल हो गई। तभी परिवारवालों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महेश चंद्र शंखवार पुत्र सरमन लाल निवासी सरैया ताड़ थाना बसरेहर जनपद इटावा शराब का आदी था। महेश चंद्र के पास 20 बीघा जमीन थी। वह शराब के नशे में पत्नी विमला देवी को प्रताड़ित करता रहता था और उसने कुछ जमीन का बैनामा भी कर दिया था। 

इसी बात से तंग आकर महिला विमला देवी उससे परेशान रहती थी और आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। शनिवार शाम दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान पति ने पत्नी पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने विमला देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

रविवार सुबह वह घर लौटे तब देखकी महेश का शव फंदे से लटका मिला। पिता की मौत से चार बच्चे रोहन, पल्लवी, मीनू व मोनिका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत व युवती के घायल हेाने से पड़ोस के लोग भी हैरान है।

ये भी पढ़ें- Triple Talaq: तलाक-तलाक-तलाक... बोलकर रास्ते में छोड़कर चला गया पति, बीच मजधार में खड़ी होकर पत्नी ने किया फिर ये

संबंधित समाचार