Moradabad News: प्रेमबाबू व सुनील की सदस्या संघ से समाप्त, ओमीलाल ने मीडिया को दिखाए सबूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। अमृत विचार: स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि ने बताया है कि संघ द्वारा प्रेमबाबू वाल्मीकि व सुनीश लश्करी की सदस्यता को समाप्त कर दिया गया। इसलिए अब इनका कोई मतलग नहीं है। 


रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि ने बताया कि स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ का दो जनवरी वर्ष 2024 वर्ष 2025 संघ चुनाव नोएडा में संपन्न कराया गया, जिसमें ओमीलाल वाल्मीकि प्रांतीय अध्यक्ष, संजय कुमार उर्फ बिल्लू चौहान प्रांतीय महामंत्री, दिलीप वाल्मीकि प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप चौहान प्रांतीय उपाध्यक्ष, यीशु कुमार प्रांतीय कोषाध्यक्ष, संतोष डागोर प्रांतीय संगठन मंत्री, आकाश वाल्मीकि प्रांतीय मंत्री एवं अन्य प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी को प्रदेश भर के जनपदों के चुनाव में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता सफाई कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेश कार्यकारिणी को चुना गया। 

उन्होंने बताया कि चुनाव की कार्यवाही प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश महामंत्री संजय कुमार उर्फ बिल्लू चौहान संघ के विधान के नियम अनुसार उपरजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन को भेज कर दर्ज करा दी गई है। अपर रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन द्वारा वर्ष 2024 वर्ष 2025 निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी का मान्यता प्रमाण पत्र देकर कार्य करने की मान्यता प्रदान की। जिस पर 13 फरवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विचारणीय बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें संघ सदस्यता शुल्क जमा नहीं करना, प्रदेश कार्यालय की बैठकों में नहीं आना, संगठन में गलत विचार लाना, फर्जी तरीके से पदों को लिखना के चलते प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति द्वारा ऐसे सदस्यों की संघ से सदस्यता समाप्त कर दी गई है, जिसमें मुरादाबाद से प्रेमबाबू वाल्मीकि, सुनील लश्करी की भी सदस्यता समाप्त कर दी गई है।

 

ये भी पढ़ें: Special Story : अंग्रेजों के लिए खूंखार, लेकिन मजलूमों का मसीहा था सुल्ताना डाकू...मुरादाबाद में यहां रहता है परिवार

संबंधित समाचार