बरेली में कड़ी सुरक्षा में PM मोदी का चेंजओवर आज, कल्कि धाम शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का त्रिशूल एयरपोर्ट पर चेंजओवर होगा है। इसको लेकर एसपीजी ने डेरा डाल रखा है। एयरपोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। प्रधानमंत्री जिले के कुछ जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं। वह संभल से आने के बाद यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

दरअसल, संभल के ऐचोड़ा कंबोह के कल्कि धाम शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। पहले संभावना थी कि यहां एयरपोर्ट पर चेंजओवर के बाद प्रधानमंत्री संभल रवाना होंगे, लेकिन अब वह सीधे समारोह में शामिल होंगे। वहां रुकने के बाद 12.25 से 12.30 के बीच त्रिशूल एयरपोर्ट पर आएंगे। 

5 से 10 मिनट के चेंजओवर के बाद प्रधानमंत्री यहीं से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। वह लखनऊ में जीबीसी (ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) में शामिल होंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर तीन दिन से पुलिस-प्रशासनिक तैयारियां चल रहीं थीं। एसपीजी भी डेरा डाले है। एयरपोर्ट के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: एंटरपेनयोर ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजन, कहा- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से व्यवस्था को मिलेगी और मजबूती

संबंधित समाचार