ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: बरेली के 85 निवेशक लखनऊ में करेंगे प्रतिभाग, 23 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 31 हजार करोड़ का निवेश, 23 हजार लोगों को रोजगार देने का अफसर कर रहे दावा

बरेली, अमृत विचार: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)में हिस्सा लेने 10 करोड़ से अधिक के निवेशक वाले जिले के 85 उद्यमी आज लखनऊ पहुंचेंगे। वह यहां सीएम और पीएम की उपस्थिति में सभी कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे। स्थानीय स्तर पर जीआईसी आडिटोरियम में कार्यक्रम होगा। जिसमें अन्य निवेशकों और उद्यमियों को आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

 इसके अलावा विधानसभाओं में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पिछले साल फरवरी में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का अयोजन हुआ था। इसमें बरेली में 534 उद्यमियों ने 40219 करोड़ रुपये से उद्योग लगाने पर सहमति जताई थी। 

इसका मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) भी साइन किया गया था। लेकिन भूमि कर उपलब्धता न होने सतेत कई अड़चनें आने के बाद उद्योगों की संख्या घटकर 274 पहुंच गई है। इनसे 31 हजार करोड़ का निवेश और 23 हजार लोगों को रोजगार देने का दावा किया जा रहा है। 

सहायक आयुक्त उद्योग कामिनी यादव के मुताबिक शासन ने दस करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाले ऐसे निवेशक जिनके प्रोजेक्ट तैयार हैं या धरातल पर उतर चुके हैं, उन्हें लखनऊ बुलाया है। मंडलायुक्त की ओर से उद्यमियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। जिले के करीब 85 उद्यमी सोमवार को जीबीसी में शामिल होंगे। वहीं, दस करोड़ से कम निवेश वाले निवेशक जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा बनेंगे।


यह हैं बरेली के 10 बड़े निवेशक
जिला उद्योग केंद्र से जो आंकड़ों मिलें उसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के अभय अंकार दास जिले में 3450 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इसके अलावा इफको से यदेंद्र कुमार 638 करोड़, रिंकू डेयरीज प्रॉपर्टीज से अमनीश 490 करोड़, बरेली डेयरीज लिमिटेड के यज्ञ नारायण त्रिपाठी 300 करोड़, डेयरी क्राफ्ट इंडिया के हर्षित जुनेता 212 करोड़, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स के रुपेश गोयल 200 करोड़, एसएनजे बायो प्रोडक्शन के पर्व जिंदल और सचिन 104.8 करोड़, बीएल एग्रो के घनश्याम खंडेलवाल 85 करोड़, कर्बन सर्किल के मुकुंद पांडेय 50 करोड़, ध्रुव बायोफ्यूल्स के अनिल कुमार अग्रवाल 30 करोड़ रुपये जिले में निवेश करेंगे। 

इसके अलावा बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल और कुलपति डा. लता अग्रवाल समेत कई उद्यमी शामिल है। इनको रेड कार्ड दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर निवेशकों में जिले के लिए उत्साह नजर आ रहा है। इधर, जिला प्रशासन ने भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी पूरी कर चुकी है

कुल 175 उद्यमी किए जाएंगे सम्मानित
जीबीसी में कुल 175 उद्यमियों को सम्मानित किया जाना है। इसमें 10 करेाड़ से अधिक का निवेश करने वाले करीब 80 उद्यमी लखनऊ में सम्मानित किए जाएंगे। जबकि बाकी बचे निवेशक जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस सेरेमनी के मौके पर निवेशकों को जीआईसी आडिटोरियम में मंडलायुक्त, डीएम जनप्रतिनिधियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

उद्यमियों को निमंत्रण पहले भी भेजा चुका था। जिला स्तर पर भी जीआईसी आडिटोरियम में ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जनपद में बड़ी संख्या में निवेश के लिउ उद्यमी उत्साहित हैं। प्रसाय है निवेशकों की सभी बाधाएं दूर करने के साथ-साथ जल्द से जल्द जिले में उद्योग स्थापित किया जाए---अनुराग यादव, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र।

संबंधित समाचार