लखनऊ: 151 व्यापारी 'शाने अवध सम्मान' से सम्मानित, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की दुबग्गा इकाई का हुआ गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की दुबग्गा इकाई का रविवार को गठन हुआ है। साथ ही 151 पदाधिकारियों को "शानेअवध"  सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार सोनी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष वा अंकित सोनी को महामंत्री चुना गया। इस दौरान समाज में सराहनीय कार्य कर रहे संगठन के 151 पदाधिकारीयों को "शानेअवध"  सम्मान से सम्मानित  किया गया। इतना ही नहीं कार्यक्रम में शमिल सभी लोगों को ऑनलाइन व्यापार करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा और  अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय त्रिपाठी मुन्ना मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि आदर्श व्यापारी एसोसिएशन व्यापारियों के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए सतत प्रयासरत है।

कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत, शीलू जायसवाल , नीरज मिश्रा , पंकज नेगी, निशान्त जायसवाल, हर्ष बंशल, अशोक रावत, देशराज रावत, विजय हिंदुस्तानी, अजय मिश्रा, मोहित सोनी, प्रदीप द्विवेदी, शरीफ अहमद, घनश्याम सोनी, विजय बौद्ध, सूरज सोनी, पंकज शर्मा, संध्या सोनी समेट कई लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -GBC-4 : PM मोदी के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभाग, कई हॉस्पिटल्स में बने Safe house-टीमें तैनात

संबंधित समाचार