Kanpur News: RTE का सत्यापन आज से शुरू, इस दिन निकाली जाएगी लॉटरी, जानें- डेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरटीई का सत्यापन आज से शुरू

कानपुर, अमृत विचार। आरटीई के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार से आवेदनों का सत्यापन कार्य शुरू हो जाएगा। इस बार योजना के तहत लगभग 11 हजार से अधिक आवेदन आए है। इनमें लगभग 6 हजार आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा।

पहले चरण में लगभग चार हजार सीटों के लिए आवेदनों को परखा जाएगा। इसके लिए 26 को लॉटरी निकाली जाएगी। इससे पहले 19 से 25 तक सत्यापन कार्य चलेगी।

निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश 6 मार्च से होंगे। उधर, योजना के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए इस बार प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई है। प्रशासन की ओर से प्रवेश के दौरान स्कूलों की मनमानी की शिकायतों पर एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।

आरटीई पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि इस बार प्रवेश के पहले दिन से ही सभी स्कूलों पर नजर रखी जाएगी। अभिभावकों की ओर से शिकायत करने पर तुरंत ही स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- Kanpur: 'रजाई-गद्दा डालकर सदन में ही रहूंगी'... पार्षद ने दी चेतावनी; 'सदन का मजाक बनाया तो...', जानें मामला-

संबंधित समाचार