लखनऊ: पति था शराब पीने का लती..., पत्नी ने विरोध किया तो पेट में मार दी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

लखनऊ: पति था शराब पीने का लती..., पत्नी ने विरोध किया तो पेट में मार दी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में शराब पीने का विरोध करने पर पति ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस चौकी हंसखेड़ा क्षेत्र की नई कांशीराम कॉलोनी के 28/12 ब्लॉक निवासी विमल कुमार यादव शराब पीने का आदी है। रविवार रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचा था। करीब 10 बजे पत्नी सोनी (30) से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। दोनाें के बीच काफी देर कहा सुनी होती रही। इससे मामला बढ़ गया। आक्रोशित विमल ने लाइसेंसी रिवाल्वर से जान से मारने की नीयत से पत्नी के पेट में गोली मार दी। गाेली लगते ही सोनी खून से लथपथ होकर गिर गयी।

गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन सोनी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सोनी के एक पुत्र अभिषेक व एक बेटी अनन्या है। पड़ोसियों का कहना है कि सोनी ने विमल से लव मैरिज शादी की थी। सोनी उदयगंज की रहने वाली है। इंस्पेक्टर पारा ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। महिला के पेट में गोली लगी है।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: थोड़ी ही देर में राजधानी में होंगे पीएम मोदी, सीएम योगी के साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का करेंगे उद्घाटन