बहराइच: छावनी में नाले के किनारे मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के छावनी चौराहे से दरगाह जाने वाले मार्ग पर महाराष्ट्र बैंक के सामने रविवार शाम लोगों ने नाले के किनारे एक युवक की लाश पड़ी देखी। सूचना पर सालारगंज पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव की पहचान नही होने पर फोटो व वीडियो ग्राफी कराकर शव पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया है।

दरगाह थाना क्षेत्र के छावनी चौराहे से दरगाह जाने वाले मार्ग पर लोगों ने महाराष्ट्र बैंक के सामने स्थित नाले के किनारे युवक की लाश दिखाई  पड़ने पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने थाने पर सूचना दी। सालारगंज पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि शव की पहचान नही हुई है। शव की फोटोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया है। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

यह भी पढे़ं: GBC-4.0 LIVE: पीएम मोदी आज राजधानी लखनऊ में, जुड़े रहें हमारे साथ और देखें पल-पल का अपडेट-VIDEOS

संबंधित समाचार