गोंडा: तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, दो गंभीर, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा-लखनऊ मार्ग पर भलियनपुरवा के पास हुआ हादसा 

करनैलगंज, गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के भलियनपुरवा के पास सोमवार की सुबह लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक मे पीछे से ठोकर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी हालत को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

घायलों की पहचान शेषनाथ (45) पुत्र राम विलाश व गोरखनाथ (40) पुत्र बाबूराम निवासीगण कैसरगंज जिला बहराइच गंभीर रूप में हुई है। एसएसआई राम प्रकाश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं: बाराबंकी: घर बैठे वोट डाल लोकतंत्र को मजबूती देंगे 37,342 मतदाता, भारत निर्वाचन आयोग ने बनाई नई व्यवस्था!

संबंधित समाचार