रामपुर के फोटोग्राफर की मुरादाबाद में मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला...साथी घायल

रामपुर के फोटोग्राफर की मुरादाबाद में मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला...साथी घायल

मुरादाबाद/रामपुर/अमृत विचार। मैनाठेर थाना क्षेत्र में सोमवार की तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फोटोग्राफर की मौत हो गई। फोटोग्राफर का घर  शव पहुंचने पर  कोहराम मच गया है। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पति का शाम को जग शव घर आया,तो  पत्नीआपा खो बैठी। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के श्याम कालोनी निवासी विशेष शर्मा शादी और अन्य कार्यक्रमों में फोटोग्राफी करते थे। रविवार को विशेष शर्मा की टीम मुरादाबाद के पाकबड़ा में एक शादी समारोह में फोटोग्राफी करने के लिए गई हुई थी। जबकि, वह और उनकी दूसरी टीम शहर के मैरिज हॉल में फोटोग्राफी कर रही थी। फोटोग्राफर विशेष शर्मा के भाई ने बताया कि पाकबड़ा में फोटोग्राफी कर टीम ने विशेष शर्मा से  कहा था कि काम निपट चुका है। दूल्हा-दुल्हन फेरों के लिए बैठ गए हैं अब पाकबड़ा नहीं आएं। लेकिन, वह अपने एक साथी को लेकर बाइक से पाकबड़ा के लिए निकल गए।

इसी बीच मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार विशेष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साथी स्वराज यादव घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल  को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर परिवार लोगों को जानकारी दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोटोग्राफर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वही जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर पर लोगों का तांता लग गया। बच्चों और उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फोटोग्राफर के भाई मुकेश शर्मा ने बताया कि विशेष शर्मा की मौत की खबर उनकी पत्नी और इकलौते पुत्र हर्ष को नहीं दी गई थी। अचानक शव देखकर पत्नी और बेटा अपना आपा खो बैठे और रोते-रोते बेहोश हो गए।

ये भी पढे़ं : Moradabad News : मां के जज्बे को सलाम! बच्‍चे को गोद में लेकर ड्यूटी करती नजर आई महिला पुलिसकर्मी, एसपी सिटी ने की सराहना