रामपुर : स्वार में महिला ने की दो बच्चियों की हत्या, अपने पेट में भी दराती घोंपी...एसपी ने किया मौका मुआयना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिसने सुना उसके रोंगटे हो गए खड़े, पूरे दिन घर में लगा रहा लोगों का तांता, दो बेटियों की मौत के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल

स्वार (रामपुर), अमृत विचार।  कलयुगी मां ने रविवार रात को बेटियों का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद पूरी रात उनके पास बैठकर दोनों बेटियों के शवों को निहारती रही। हालांकि सुबह को अपने पेट में भी दराती घोंपकर हत्या का प्रयास किया। सुबह जब मोहल्लेवासियों को इस बात का पता चला,तो लोगों के पैरो तले की जमीन खिसक गई। जहां पूरे दिन गांव के लोगों का घर में तांता लगा रहा। दो बेटियों की मौत के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

2

स्वार में दिल दहला वाली घटना को जिसने सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। स्वार के गांव लच्छीवाला का मझरा खेमवाला निवासी अमर सिंह का बेटा अरविंद उत्तराखंड के पिपलिया सुल्तानपुर पट्टी स्थित रेडिको खेतान कंपनी मे गार्ड की नौकरी करता है। रोजाना की तरह वह रात को अपनी दोनों बेटियों और छह माह की गर्भवती महिला को छोड़कर चला गया था। उसके बाद ड्यूटी करने में जुट गया। उसके घर में जो चला रहा था उसको इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी उसके बच्चों के साथ क्या करने वाली है। कलयुगी पत्नी ने रात को दोनों बेटियों  का गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद पूरी रात दोनों के शवों को देखती  है।

अचानक से सुबह उसके दिमाग में ऐसा क्या आया कि उसने अपने पेट में दराती मारकर घायल कर दिया। सुबह जब इस बात की जानकारी पिता और  आसपास के गांव के लोगों को हुई,तो लोगों की पैरों तले जमीन खिसक गई। लोगों का कहना था कि ऐसी कलयुगी मां को इस दुनिया में रहने का कोई अधिकारी नहीं है। जिसने अपने नौ साल और पांच साल की बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। बेटियों को मारते समय जरा भी मां का कलेजा तक नही कांपा।  पूरे दिन गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। दोनों बेटियों की मौत के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सूचना पर पुलिस अधीक्षक बृजेश द्विवेदी व सीओ अरुण कुमार ने घटना स्थल व सीएचसी पहुंचकर घायल महिला से जानकारी की। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। मृतकों के घर पर लोगों का जमावड़ा लगने के साथ परिजनों में कोहराम मचा है।

1

बेटियों की हत्या के बाद महिला ने कर लिया मोबाइल बंद 
गर्भवती महिला ने अपने दोनों बच्चियों की गला घोटकर हत्या कर मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिया। उसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर सुबह लगभग नौ बजे पति अरविंद ने अपने छोटे भाई अमित उर्फ गुड्डू को फोन किया और पत्नी के मोबाइल का स्विच खुलवाने को कहा। जब भाई ने जाकर देखा भाभी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कमरे के अंदर से कोई हलचल न होने पर उसे किसी अनहोनी का डर सताने लगा। जिस पर महिला के देवर ने दराती से कमरे की खिड़की की जाली काट अंदर जाकर देखा तो दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। भाभी के पेट में दराती घुसी हुई थी, देवर ने बेहोश पड़ी घायल भाभी के पेट से बमुश्किल दराती निकाली। कमरे के अंदर का मंजर देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए, तब जाकर दोनों बेटियों की हत्या का राज खुला। सूचना आग की तरह क्षेत्र मे फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। 

पिता दोनों बेटियों से करता था प्यार
अरविंद के पिता अमर सिंह भायतीय स्टेट बैंक से क्लर्क के पद रिटायर्ड हो चुके हैं वह संपन्न परिवार से हैं। अरविंद अपनी पत्नी व दोनों बच्चियों से बहुत प्यार करता था। उसकी बड़ी बेटी रोशनी के पेट में तकलीफ रहती थी। जिस पर उसने अपनी बड़ी बेटी के पेट का आपरेशन भी कराया था। जिस पर काफी पैसा भी खर्च किया था, जो अपनी दोनों बेटियों को भुला नहीं पा रहा है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले दो बेटियों की हो चुकी है मौत, दो को मां ने अपने हाथों से मार डाला
महिला छह माह की गर्भवती बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि उसकी दो बेटियों की पहले भी बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके बाद भी उसे दो बेटियां हुई थीं। डॉक्टर का कहना है कि पेट पर हमले के कारण उसकी कोख में पल रहे बच्चे को भी गंभीर खतरा बना हुआ है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

कहीं बेटे की चाहत में तो मां ने बेटियों को नहीं मार डाला
जिस तरह से बेटियों को मारा गया है, उससे ऐसा भी लग रहा है कि कहीं महिला ने बेटे की चाहत में तो बेटियों को तो नहीं मारा डाला। क्योंकि महिला चार बार गर्भवती हुई थी,तो चारों बार उसको बेटियां ही हुई थीं। ऐसा भी हो सकता है कि बेटियों के भविष्य के बारे में सोचते हुए दोनों को मौत के घाट उतार दिया। अब महिला कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

कहीं लोगों के ताने से तो नहीं थी परेशान
गांव में बेटे और बेटियों को लेकर लोगों में चर्चाएं होती रहती हैं। गांव में जगह-जगह लोग उसके चार बच्चे उसके दो लड़कियां इस तरह की चर्चाएं करते रहते हैं।  ऐसा तो नहीं कि कहीं लोगों के तानों से परेशान होकर महिला ने अपनी बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

ये भी पढ़ें : रामपुर : बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में राजमिस्त्री की मौत, मची चीख पुकार 

 

संबंधित समाचार