Kanpur Nagar Nigam सदन: BJP पार्षद महापौर प्रमिला पांडेय से भिड़ा, नेता सदन ने गले से लगाया, ये प्रस्ताव भी हुए पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सोमवार को हंगामे के बीच नगर निगम सदन की कार्यवाही पूरी हुई। सदन में सबसे पहले अधिकारियों ने पिछले किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इसके बाद विकास कार्यों के प्रस्ताव सदन में रखे गए। राम मंदिर को लेकर सरकार का धन्यवाद प्रस्ताव भी रखा गया। 

वहीं, सदन में सबसे पहला प्रस्ताव सोलर पार्क का रखा गया। जिसको जाजमऊ स्थित 1253 एकड़ में सोलर पार्क नगर निगम स्थापित करेगा। यह सीवेज फार्म की जगह पर बनेगा। 36 एमएलडी सीईटीपी चलाने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती थी। इससे बिजली खर्च भी बचाया जायेगा।

सदन की कार्यवाही के दौरान ही भाजपा पार्षद महापौर प्रमिला पांडेय से भिड़ गया। पार्षद हरी स्वरूप तिवारी ने विकास कार्य ने होने को लेकर नाराजगी जताई। इस पर महापौर ने उससे चुप रहने को कहा। पार्षद जाने लगा तो नेता सदन ने उसे गले लगाकर बैठा दिया। 

ये प्रस्ताव पास हुए

स्वरूप नगर में महिला मार्केट के निर्माण के लिए पीपीपी मॉडल पर बनाई जाएगी। शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। करीब 100 करोड़ से बनाई जाएगी।  

परेड मल्टीलेवल कार पार्किंग के बगल में सब्जी और फल मंडी का निर्माण किया जाएगा। 

पालिका स्टेडियम को विश्व स्तरीय क्रिकेट ग्राउंड बनाने के लिए फ्लड लाइट लगाई जायेगी। 

बाबूपुरवा स्थित बीएन भल्ला अस्पताल में शहर का सबसे बड़ा 1 हजार लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। पार्षद नवीन पंडित ये प्रस्ताव दिया। 

पार्षद कोटे के कार्य 20 लाख के वार्ड में कराए जा चुके हैं। बाकी 5-5 लाख के कार्य जल्द कराए जाएंगे। 

2 करोड़ रुपए से 14-14 स्ट्रीट लाइट और लगई जाएंगी। अधिशाषी अभियन्ता लाइटिंग आरके पाल के रिटायर होने से लाइटिंग का काम प्रभावित था। नगर निगम ने उन्हें 1 साल का एक्सटेंशन दिया। 

पार्षद आकर्ष बाजपेई ने बताया कि नगर निगम में पंचशाला में खेल कर मंदिर और हिंदू ट्रस्ट की जमीनों का फर्जी तरीके से दाखिल खारिज किया जा रहा है। इसकी जांच के आदेश दिए गए।

ये भी पढ़ें- कानपुर: सदन है या धर्मशाला: सदन में कंबल व बिस्तर लेकर ही पहुंच गई पार्षद; डेरा डालने की जिद पर अड़ी...

संबंधित समाचार