Kanpur News: नगर निगम कूड़ा घरों को बनाएगा सेल्फी प्वाइंट; पहल से बदलेगी शहर की तस्वीर...

Kanpur News: नगर निगम कूड़ा घरों को बनाएगा सेल्फी प्वाइंट; पहल से बदलेगी शहर की तस्वीर...

कानपुर, अमृत विचार। शहर की तस्वीर बदल रही है। कभी मुख्य सड़कों पर पड़ा कूड़ा अब पूरी तरह कॉम्पैक्टर में कैद होगा। नगर निगम ने 258 कूड़े अड्डे को पूरी तरह से खत्म कर सेल्फी प्वाइंट बना दिया है। जल्द ही 120 और कूड़ा घरों को जल्द ही खत्म कर उसे सेल्फी प्वाइंट में तब्दील कर दिया जाएगा। 

वहां खुले में नहीं बल्कि कॉम्पैक्टर में कूड़ा कैद होगा। जहां सेल्फी प्वाइंट बन चुके हैं वहां अब रंगोली, पौधरोपण, पेंटिंग व बैठने के लिये कुर्सियां लगा दी गई हैं। शेष स्थलों पर यही सुविधाएं हो जाएंगी। अब ट्रांसफर स्टेशन के जरिये स्मार्ट तरह से कूड़ा को एकत्र किया जा रहा है। इसी के चलते नगर निगम को प्रदेश में अब कूड़ा हटाकर स्मार्ट तरीके से कूड़ा संग्रहण करने पर दूसरा स्थान मिला है। 

शहर में कुल बन रहे 72 ट्रांसफर स्टेशनों को नौ जोन में बांटा गया है। नगर निगम इसके लिये तीन नये जोन की स्थापना भी करने का जा रहा है। इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी। पूरे शहर में बन रहे 50 फीसदी ट्रांसफर स्टेशन बनकर तैयार भी हो चुके हैं, अभी 30 ट्रांसफर स्टेशन शहर के अलग-अलग जोनों में बनाये जा रहे हैं। जोन एक में सबसे ज्यादा सात जगह ट्रांसफर स्टेशन बनाया जाना है। 

एक स्टेशन को बनाने में नगर निगम कुल 13 लाख 82 हजार रुपये खर्च करेगा। अभी चुन्नीगंज, सुतरखाना, कृष्णानगर, बर्रा, किदवई नगर व पनकी में  ही 9.04 करोड़ रुपये से नगर निगम ने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए हैं। गाजियाबाद की प्रभु दयाल कंपनी ने ट्रांसफर स्टेशन बनाए हैं। जहां स्मार्ट तरह से कूड़े का संग्रहण और परिवहन किया जा रहा है। 

18 पीसी कॉम्पैक्टर बनाए जा रहे

एनजीटी रूल्स-2016 के पालन कराने के लिए नगर निगम सीमा में 18 पीसी कॉम्पैक्टर भी बनाए जाने हैं। ताकि, कूड़े का उठान स्मार्ट तरीके से तेजी से हो सके। अभी भैरवघाट स्थित कूड़े अड्डे पर स्थापित पीसी कॉम्पैक्टर को कूड़ा संग्रहण कार्य के लिए शुरू कराया गया है। यह एक बार में लगभग 16 एमटी कूड़ा एकत्र कर सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट भौती भेज रहा है। ऐसे ही 18 पीसी कॉम्पैक्टर स्थापित होंगे।

क्या है ट्रांसफर स्टेशन

ट्रांसफर स्टेशन में कॉम्पैक्टर गाड़ियों के जरिए घरों से निकला सूखा और गीला कचरा यहां अलग-अलग इकठ्ठा किया जा रहा है। गाड़ियों से ये कचरा स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर पहुंच रहा है। स्टेशन पर मशीनों के जरिये कूड़े को दबाकर कॉम्पेक्ट कर फिर इसको स्टेशन पर रखे गए कैप्सूलनुमा बंद कंटेनरों में भरकर भौंती डंपिंग पहुंचाया जा रहा है। इससे खुले में कूड़ा दिखना बंद हो गया है। कई जगह कूड़ें की छटनी भी की जाती है, लेकिन अभी शहर में यह प्रक्रिया नहीं हो रही है। 

ट्रांसफर स्टेशन

जोन 1 में 7
जोन 2 में 2
जोन 3 में 6
जोन 4 में 5
जोन 5 में 6
जोन 6 में 4  

शहर को कूड़ा फ्री करने के लिये ट्रांसफर स्टेशन बनाये जा रहे हैं। यह सही से संचालित हों इसके लिये जोनल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। हमने 258 कूड़े अड्डे को हटाए हैं। जिसे प्रदेश में सराहा भी जा रहा है। - अमित सिंह गौर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

यह भी पढ़ें- Farrukhabad News: एकादशी पर गंगा स्नान को लेकर हुआ रूट डायवर्जन; एसपी ने दिए ये निर्देश... पढ़ें पूरी खबर...