बिजनौर : महिला दोस्त की हत्या कर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा लाला का मामला, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

थाना प्रभारी को दिशा निर्देश देते पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन।

किरतपुर (बिजनौर), अमृत विचार। थाना क्षेत्र में मनमुटाव के चलते युवक ने महिला दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गांव शेखपुरा लाला में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे 43 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र बाबूराम ने गांव की ही 45 वर्षीया धर्मवती पत्नी स्वर्गीय राकेश की उसके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लक्ष्मण ने अपने घर आकर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। दोनों के घर आमने-सामने हैं। महिला विधवा थी। जबकि लक्ष्मण की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। लोगों ने बताया कि लक्ष्मण सिंह व धर्मवती के बीच मित्रता थी। कुछ दिनों से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था।

इसी के चलते उसने महिला का हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अनिल कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल...चालक की दर्दनाक मौत 

 

संबंधित समाचार