J&k: पुलवामा में सीआरपीएफ टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए और अन्य तीन घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान गश्त कर रहे थे। जवानों पर हमला …

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए और अन्य तीन घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान गश्त कर रहे थे। जवानों पर हमला पंपोर के कंडाल इलाके में हुआ।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में पांच सीआरपीएफ के जवान बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो जवानों की मौत हो गई। घटनास्थल पर अतिरिक्त सेना को तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

आतंकी हमले में शहीद के परिजनो को 50 लाख देगी योगी सरकार
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शैलेन्द्र प्रताप सिंह के परिजनो को सरकार 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नाम शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।

संबंधित समाचार