Exclusive News: कानपुर नगर निगम की नाकामी फिर आई सामने...इस बार शहर की 111 समस्याएं विधानसभा में गूंजी

इस बार शहर की 111 समस्याएं विधानसभा में गूंजी

Exclusive News: कानपुर नगर निगम की नाकामी फिर आई सामने...इस बार शहर की 111 समस्याएं विधानसभा में गूंजी

कानपुर, (अभिषेक वर्मा)। यूपी विधानसभा के बजट सत्र में इस बार नगर निगम कानपुर से जुड़ी कुल 111 समस्याएं सदन में गूंजी। विधानसभा में स्थानीय सदस्यों ने सिविल की सबसे ज्यादा 55 याचिकाएं लगाई हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर जलकल से जुड़ी 35 शिकायतों को भी सदस्यों ने सदन के पटल पर रखा है। शासन ने सभी याचिकाओं पर नगर निगम से जवाब तलब किया है।

नगर निगम की नाकामी यूपी विधानसभा का सत्र में देखने को मिली है। दो फरवरी से शुरू हुई सदन की कार्यवाही के दौरान शहर से सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के सदस्यों को भी अपनी बात रखने के लिये समय दिया गया। इस दौरान जहां नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के सुधार के लिये सत्ता पक्ष के लोगों ने याचिका लगाई, वहीं विपक्ष भी पीछे नहीं रहा। 

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम के चाचा नेहरू अस्पताल को शुरू करने को लेकर याचिका लगाई है। वहीं, सड़क, नाली व अन्य सिविल कार्यों को लेकर प्रश्न उठाया है। इसी तरह कैंट सपा विधायक हसन रूमी ने भी पेयजल और जलनिगम से जुड़ी समस्याओं को उठाया है। सत्ता पक्ष के भी जनप्रतिनिधियों ने भी जनता की समस्याओं को लेकर याचिका लगाई है। 

शासन ने नगर निगमों से मांगी जानकारी

नगर विकास विभाग की ओर से विधानसभा की याचिका समिति के समक्ष लगाई गई याचिका पर प्रदेश के सभी नगर निगमों से जानकारी मांगी गई है। इसमें कानपुर नगर निगम के अलग-अलग विभागों की भी 111 याचिकाओं पर जवाब तलब किया गया है। शासन की ओर से कहा गया कि 15 दिनों के अंदर याचिका से संबंधित जानकारी दी जाए। 

विभाग                    लंबित याचिकाओं की संख्या

सिविल इंजीनियरिंग            55
कानपुर नगर निगम सचिव        01
कार्मिक                    01
जलनिगम                    02
जोनल ऑफिस                09
एक्सीएन                    01
उद्यान विभाग                05
जलकल                    35
पार्किंग                    01
एचएचएआई/पीडब्ल्यूडी        01
   
नगर निगम से जुड़ी याचिकाओं की जानकारी प्राथमिकता पर एकत्र की जा रही हैं। इसके साथ ही उनके विभागों के प्रमुखों को शासन को जल्द जवाब भेजने के निर्देश दिये गये हैं।- जगदीश यादव, अपर नगर आयुक्त दृतीय

ये भी पढ़ें- Kanpur News: ...जब ट्रांसफर होने के बाद विदाई समारोह में फूट-फूटकर रोए दरोगा, वायरल हो गया VIDEO, आप भी देखें