PCS Exam 2024: 220 पदों के लिए साढ़े पांच लाख आवेदन, 17 मार्च को होगी प्रारम्भिक परीक्षा
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गयी समीक्षा अधिकारी(आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले के बाद आयोग सख्ती बरत रहा है। पीसीएस 2024 की होने वाली आगामी प्रारम्भिक परीक्षा 17 मार्च को आयोजित होगी।
बता दें कि 17 मार्च को होने वाली पीसीएस 2024 की प्रारम्भिक परीक्षा को लेकर आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस परीक्षा में 220 पदों के लिए साढ़े पांच लाख आवेदन आये है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही आरओ व एआरओ गई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इससे पहले भी पेपर लीक के मामले ने तूल पकड़ा था।
ये भी पढ़ें -UP board exam: 22 फरवरी से शुरू होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, जानिए कैसे तैयारी करे रहे हैं छात्र-छात्राएं
