रायबरेली सीमा में राहुल गांधी ने किया प्रवेश, न्याय यात्रा की करेंगे शुरुआत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रहे हैं। मंगलवार को वे सुल्तानपुर कोर्ट में चल रहे गृहमंत्री अमित शाह से जुड़े मामले में पेश हुए। जहाँ से जमानत मिलने के बाद वो रायबरेली पहुँच गए हैं। कुछ ही देर में न्याय यात्रा के जरिये वो लोगों से संवाद करेंगे।      

वहीँ समाजवादी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर कांग्रेस की बात नहीं बनी है। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चाँद ने मंगलवार को अपने एक्स हैंडल पर गठबंधन टूटने का संकेत दे दिया। उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी जी हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी बड़े दिल के नेता हैं। बड़े दिल के साथ चाहते है कि गठबंधन हो जाये। लेकिन आपके छोटे दिल के अहंकारी घमंडी प्रभारी नहीं चाहते है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस का गठबंधन हो। अब अगर गठबंधन टूटा तो इसकी ज़िम्मेदारी कांग्रेस की होगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वोट शेयर कई छोटे दलों से भी कम है ये हमेशा याद रखना चाहिए। समाजवादी पार्टी अकेले भाजपा की जनविरोधी सरकार को हटाने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें -INDIA गठबंधन को अब यूपी में लगा बड़ा झटका, सपा और कांग्रेस में दरार, इन सीटों पर बिगड़ी बात

संबंधित समाचार