बाराबंकी: मजदूर की बेटी बनी लेखपाल, हुआ स्वागत
सतरिख /बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बे के भारागंज मोहल्ला निवास श्रमिक बिंद्रा प्रसाद की बेटी शांति गुप्ता का लेखपाल के पद पर चयन हुआ है। बेटी की इस सफलता पर पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। नगर पंचायत अध्यक्ष रेहान कामिल ने बिंद्रा के घर पहुंच कर बेटी की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी।
रेहान ने कहा कि मेहनत और लगन की बदौलत शांति ने लेखपाल बनकर सतरिख का नाम रोशन किया है। बिंद्रा प्रसाद आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने मेहनत मजदूरी कर बिटिया को पढाया। बेटी ने लेखपाल बनकर उनके सपने को पूरा किया है। इस मौके पर मोहम्मद रजी, शिवशंकर विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -Post Graduate की परीक्षा आज, बरेली कॉलेज में 1:30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
