हरदोई में आशा बहू के साथ बीच सड़क पर हाथापाई, वीडियो वायरल
हरदोई, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने पर आशा बहू और एक दूसरी आशा बहू की पुत्री के बीच पहले तो नोंकझोंक हुई उसके बाद हाथापाई होने लगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। इस बारे में एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय का कहना है कि फिलहाल ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर सारे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया है कि सोमवार की रात को मेडिकल कालेज के सामने आशा बहू और दूसरी आशा बहू की पुत्री के साथ सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को शेयर करने की बात पर नोंकझोंक हो गई। बात इतनी तूल पकड़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए ईट-पत्थर उठा लिए। वहां काफी लोगों की भीड़ लग गई। उसी बीच किसी ने उन दोनों का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस तहरीर आने पर सारे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: लूट करने में नाकाम बदमाशों ने गृह स्वामी को मारी गोली, रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर से ले गए नकदी
