Video: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में भारी भीड़, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से किया संवाद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रायबरेली से लखनऊ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहर में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इस समय केकेसी तिराहे के पास भारी भीड़ के बीच उनका काफिला गुजर रहा है। यहाँ पहुंचे राहुल ने अपनी यात्रा के शुरुआती घंटों में रायबरेली में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से संवाद किया। यात्रा में पहुंचे अभ्यर्थियों के हाथ में बैनर थे राहुल गांधी ने स्वयं पोस्टर देखने के बाद उन्हें अपने पास बुला लिया और उनकी समस्या को सुना। 

29 - 2024-02-20T195642.856

राजधानी में जुटे अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी को दिखने के लिए अपने हाथों में बैनर थाम रखे थे। एक युवा अभ्यर्थी ने कहा कि उनके कुछ साथियों ने पूर्व में राहुल गांधी से मुलाकात की है और यहाँ राजधानी में भी उनसे संवाद हुआ है। अपनी यात्रा में राहुल गांधी लगातार भाजपा की केंद्र और यूपी की सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। उन्होंने अपने बयानों के जरिये पिछड़े वर्ग को को लाभ नहीं देने और उसे हाशिये पर धकेलने जैसे आरोप लगाए हैं। मौजूदा समय में भीषण जाम जैसी स्थिति लगातार बनी हुई है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा के खासे इंतजाम किये गए हैं। 

ये भी पढ़ें - रायबरेली में बोले राहुल गांधी-यूपी का भविष्य रात को शराब पिये डांस कर रहा है

संबंधित समाचार