लखनऊ: जेल से छूटते ही रेप के आरोपी ने पीड़िता पर किया चाकू से हमला, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता ने इंटौजा थाने में दी लिखित शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ, अमृत विचार। 16 माह बाद जेल से जमानत पर छूटा दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता के घर पर जबरन घुस आया। फिर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। हंगामा बढ़ने पर आरोपी पीड़िता को धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। हालांकि, तहरीर के आधार पर इंटौजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय पांडेय के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले क्षेत्र की रहने वाली युवती ने महोना निवासी शमीम पर उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में इंटौजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि करीब 16 माह पर जमानत पर छूटने के बाद शमीम मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। सोमवार शाम 5 बजे शमीम दीवार फांदकर घर में घुस गया। युवती को देखते ही शमीम उनकी पिटाई करने लगा। इतना ही नहीं, एक बार फिर वह उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। 

विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता का गला दबा कर उनकी हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह से पीड़िता ने आरोपी से खुद को बचाया और चीखने लगी। शोर सुन घर की पहली मंजिल पर मौजूद पीड़िता का भाई जब मदद को दौड़ा तो शमीम जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: धरी रह गई शादी की तैयारियां, नहीं कार तो बरात लेकर नहीं आया दुल्हा, सदमें में युवती

 

संबंधित समाचार