हरदोई: प्रसव के बाद प्रसूता की हुई मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएचसी हरपालपुर में हुआ था प्रसव, घर पहुंचते ही बिगड़ी थी हालत

हरदोई। हरपालपुर सीएचसी में प्रसव के बाद घर पहुंची प्रसूता की वही हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया,जहां उसकी मौत हो गई। पिता ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

बताया गया है कि सुरसा थाने के खुटेहना गांव निवासी रमाकांत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने करीब एक साल पहले अपनी पुत्री प्रतिमा की शादी हरपालपुर थाने के लमकन गांव निवासी सुंदरम उर्फ निशांत के साथ की थी। सोमवार की सुबह उसकी पुत्री प्रतिमा ने हरपालपुर सीएचसी में बेटी को जन्म दिया। उसके बाद उसे डाक्टरों ने छुट्टी दे दी। उसके बाद घर पहुंची प्रसूता प्रतिमा की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर तब उसे दोबारा सीएचसी ले जाया गया।

जहां के डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। प्रतिमा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में पति निशांत और उसके घर वालों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। उसका कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पहले जहां होती थी राजमा और सोयाबीन की खेती, अब ग्रासलैंड में हुआ तब्दील

संबंधित समाचार