Bharat Jodo Nyay Yatra: उन्नाव के बाद कानपुर में दाखिल हुए राहुल गांधी; स्वागत में गूंजा बेरोजगारी, भर्ती व पेपर आउट का मुद्दा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

उन्नाव से चलकर राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा कानपुर में पहुंच गई है

उन्नाव, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा बुधवार को उन्नाव जिले में सुबह के समय पहुंची। जहां कानपुर लखनऊ हाइवे होते हुये उन्नाव शहर पर पहुंचे। 

जहां पहले से इंतजार कर रहे कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अकरमपुर में रुककर कार्यकर्ताओं से बात की।

IMG-20240221-WA0005

 

बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा बुधवार 09ः35 बजे लखनऊ से उन्नाव की सीमा पर पहुंची। जिसके बाद 09ः45 बजे अजगैन होते हुये सीधा उन्नाव बाईपास पर 09ः55 बजे पहुंची। जहां सुबह से यात्रा और राहुल गांधी का स्वागत करने के लिये सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये। जिसके बाद राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं स्वागत को लेकर उन्नाव

शहर में जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंस कर लोग परेशान दिखे। वहीं पुलिस प्रशासन भी जाम हटवाने के लिये मशक्कत करता रहा। इसके साथ ही उन्नाव शहर में जगह-जगह राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने अकरमपुर में रुककर कुछ देर अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके बाद यात्रा 11:20 पर मरहला चौराहा शुक्लागंज होते हुए नवीन गंगा पुल से कानपुर की ओर निकल गयी। तमाम जगहों पर राहुल गांधी के स्वागत के लिये कार्यकर्ता खड़े रहे लेकिन उनके न रुकने पर कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गयी।

कानपुर में स्वागत के दौरान गूंजा बेरोजगारी व पेपर आउट होने का मुद्दा

राहुल गांधी के स्वागत में बेरोजगारी, भर्ती, रिजल्ट व पेपर आउट होने का मुद्दा गूंजा। युवाओं ने नौकरी नहीं मिलने के प्लेकार्ड दिखाए। राहुल ने नौकरी मांग रहे एनसीसी के ड्रेस कोड में आए युवक को गाड़ी के ऊपर बुलाया। इसी दौरान राहुल गांधी को एक बच्चे को पास बुलाकर पुचकारते हुए भी देखा गया।

सनातन धर्म का हो रहा अपमान- सुरेंद्र मैथानी

राहुल गांधी की भारतजोड़ो यात्रा से पहले लगे होर्डिंग पर विवाद शुरू हो गया है। बता दें, कानपुर में लगी होर्डिंग में भगवान श्रीकृष्ण के रूप में राहुल गांधी को दिखाया गया है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष अजय अर्जुन बने हुए हैं। होर्डिंग पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि  सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- UP: हमीरपुर से लोधी जाति के अजेंद्र राजपूत पर सपा ने लगाया दांव; लोधी समाज में दौड़ी खुशी की लहर...

संबंधित समाचार