मीरजापुर: बोलेरो-ट्रेलर की भिड़ंत में दो की मौत, आठ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत सेमरी गांव के पास मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर टेलर और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा सुबह 6 बजे होना बताया जा रहा है। दुर्घटना में जोरदार टक्कर से  बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, मौके पर ही 2 की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये दुर्घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी क्षेत्र में हुई है। 

बुधवार तड़के थाना विंध्याचल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिहरसड़ा के पास मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर ट्रेलर (GJ38T5660) और बोलेरो (CG16CG8177) की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार 8 लोग घायल हो गये तथा 2 की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना विंध्याचल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां घायलों की स्थिति सामान्य है।  

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: 18 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार