बहराइच: मौसम बना आफत-तेज आंधी में कार पर गिरा पेड़, टला बड़ा हादसा
जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद के निकट मंगलवार रात में आंधी तूफान से लखनऊ से बहराइच जा रही कार पर विशालकाय पेड़ गिरने से कार क्षातिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोट आई है। सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर आवागमन बहाल किया गया है।
जरवल रोड थाना अंतर्गत लखनऊ बहराइच मार्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद के निकट रात करीब 1:00 बजे रात आंधी तूफान बरसात में बद्री प्रसाद मेमोरियल हॉस्पिटल के सजर्न डॉक्टर सर्वेश शुक्ला की इनोवा क्रिस्टा कार पर पेड़ गिर गया। कार चालक धर्मेंद्र शुक्ला 35 वर्ष व बद्री प्रसाद मेमोरियल चिकित्सालय के मैनेजर सुरेश मिश्रा 45 वर्ष दोनों लोग लखनऊ से वापस बहराइच आ रहे थे। जानकारी के अनुसार डॉक्टर सर्वेश शुक्ला आवश्यक कार्य से बेंगलुरु जाना था। डॉक्टर शुक्ला को एयरपोर्ट पर छोड़कर कार सहित दो लोग बहराइच वापस आ रहे थे। बरसात हो ने कार धीमी गति से चल रही कार चालक धर्मेंद्र शुक्ला ने पेड़ गिरते हुए देखा आनन फानन में ब्रेक लगाकर गाड़ी को कंट्रोल कर लिया। अगर जरा सी आगे कार बढ़ जाती तो पूरा पेड़ कार पर गिर जाता। पेड़ की मोटी टहनियां ही कार पर गिरी थी।
सूचना पर थानाध्यक्ष जरवल रोड ब्रिज प्रसाद, उपनिरक्षक राणा राज सिंह, हेड कांस्टेबल शकील अहमद समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तथा लेबर के साथ पहुंचकर घंटो मशक्कत के बाद पेड़ को काट कर हटवाया गया। थानाध्यक्ष बृज प्रसाद ने बताया कि लखनऊ बहराइच मार्ग छोटे बड़े मिलाकर कई पेड़ डालियां सड़क पर गिरी थी। लेबर व पुलिसकर्मियों की सहायता से आवागमन बहाल हुआ कोई जनहानि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें -अंबेडकरगनर: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज, एसोसिएट प्रोफेसर ने लगाया ये गंभीर आरोप
