Bareilly News: धार्मिक स्थल की बाउंड्रीवाल को लेकर दो समुदाय आए आमने-सामने, पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला कराया शांत
बरेली, अमृत विचार। धार्मिक स्थल की बाउंड्रीवाल को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए, जिससे वहां हंगामा मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
दरअसल थाना इज्जतनगर के मठ कमलनयनपुर में एक पीपल का देव स्थल है। जहां पर एक समुदाय के लोग पूजा अर्चना करते हैं। इस देव स्थल पर आज एक समुदाय के लोग बाउंड्रीवाल करा रहे थे, जिससे वहां साफ सफाई करने में कोई दिक्कत न हो। इस दौरान दूसरे समुदाय ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: नाथ कॉरिडोर में बाधा बन रहे अवैध निर्माण होंगे चिन्हित, कमिश्नर ने दिया आदेश
