अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद, चोरी कर ले गए लाखों के आभूषण और नकदी
अमेठी, अमृत विचार। रामगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर आए दिन किसी न किसी घर को निशाना बनाकर नगदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ करके फरार हो जाते हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस कार्यवाही व घटना के खुलासे के बजाय जांच व खानापूर्ति करती नजर आती है।
ताजी घटना थाना क्षेत्र के विशुन दासपुर की है। यहाँ के निवासी रत्नेश भीम के मकान में चोरों ने दरवाजा की कुंडी तोड़कर घर में घुसकर नगदी सहित लाखों के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित द्वारा रामगंज थाने में दिए गए तहरीर के अनुसार वह अपने भाभी के इलाज के लिए 18 व 19 फरवरी को लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल गया था। 20 फरवरी को जब वह लखनऊ से इलाज कराकर घर वापस आया तो देखा घर के बाहर गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर का सभी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। कमरों में रखा कीमती सोने चांदी के लाखों के आभूषण व एक लाख रुपये नगद चोर उठा ले गये। इतना ही नहीं अज्ञात चोरों ने घर में लगा सीसीटीवी कैमरे का वायर काटकर डीबीआर को भी अपने साथ लेकर फरार हो गए है।
मौके पर पहुंचकर अमेठी सीओ लल्लन सिंह और रामगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी मय फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की जांच पड़ताल की है। अमेठी सीओ लल्लन सिंह ने कहा कि खुलासे के लिए टीमें लगाई गई है, जल्द ही चोरों को पड़कर माल बरामद किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -गोंडा में ढाबे पर हो रहा था घरेलू गैस का उपयोग, Raid में पकड़े गए सिलेंडर
