हरदोई: बाग में मिले प्रेमी-युगल के शव, लगाई जा रहीं ये अटकलें  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बी-काम कर रहा प्रेमी और 10 वीं की पढ़ाई कर रही प्रेमिका ने बाग में पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सण्डीला कोतवाली के तकिया मजरा मीरनगर अजिगंवा का बताया जा रहा है। प्रेम-प्रसंग के अलावा आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि उन दोनों को इस तरह का कदम उठाना पड़ा ? लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं।

बताया गया है कि सण्डीला कोतवाली के तकिया मजरा मीर नगर अजिगंवा गांव में बुधवार की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई,जब गांव के बाहर  करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक बाग में पेड़ से युवक और युवती के शव रस्सी के फंदे पर लटकते हुए देखे गए। इसका पता होते ही वहां तमाशबीन लोगों की भीड़ लग गई।लोगों के मुताबिक दोनों प्रेमी-युगल थे। 

दोंनों‌ की पहचान इसी गांव के 21 वर्षीय विपिन पाल और 18 वर्षीय नयनशी पाल के रूप में की गई। विपिन बी-काम कर रहा था,जबकि नयनशी पाल 10 वीं की पढ़ाई कर रही थी। विपिन के चाचा के मुताबिक उन की दोस्ती के बारे में पता था,लेकिन दोनों के बीच कब प्यार हो गया,इसका पता नही हुआ। लेकिन पता चला तो उन पर सख्ती शुरू हो गई। अभी चार दिन पहले दोनों को समझाया भी गया था। उसके बाद विपिन सण्डीला में रहने लगा । बताते है कि विपिन और नयनशी पाल आपस में इतने करीब हो गए होंगे, इससे दोनों के घर वाले बे-खबर रहे। विपिन कब गांव आया था,इस बारे में कोई कुछ नहीं जानता था। 

बुधवार की दोपहर जब दोनों के शव एक साथ फंदे पर लटके देखे गए तो आस-पड़ोस के गांवों तक में शोर हो गया। लोगों के बीच इस तरह की अटकलें लग रहीं है कि दोनों बालिग हो चुके थे और एक-दूसरे को पसंद भी करते थे,और तो और दोनों एक ही जाति-बिरादरी के थे तो फिर उन्हे एक होने से कौन रोक रहा था ?हालांकि पुलिस हर एक पहलू से छानबीन कर रही है। उसके बाद ही सच्चाई सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें -अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद, चोरी कर ले गए लाखों के आभूषण और नकदी

संबंधित समाचार