बहराइच: अनियंत्रित पिकअप ने मकान में मारी टक्कर, कंपन से गिरा छज्जा, किशोरी की मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा, बहराइच, अमृत विचार। जिले के केशवापुर गांव निवासी एक किशोरी की छज्जा के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत केशवापुर गांव निवासी मीनाक्षी यादव (14) पुत्री चिरकू प्रसाद यादव घर के सामने बुधवार सुबह बैठी थी। तभी दूध लेकर जा रहा पिक अप वाहन पड़ोस के मकान में दीवार से रफ्तार में लड़ गया। जिससे मकान का छज्जा किशोरी के ऊपर गिर गया।

मलबे के नीचे दबकर किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढे़ं: गोंडा: परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों की पाककला को चेक करने प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जानिए कौन आया प्रथम?

संबंधित समाचार