लखीमपुर-खीरी: डेढ़ साल की बच्ची की नाली में गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सिंगाही/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला भेड़ौरा में ब्रह्मबाबा स्थान के पास अपनी दो बहनों के साथ खेल रही डेढ़ साल की बच्ची का अचानक पैर फिसल गया और वह पानी भरी नाली में गिर गई। परिवार के लोग जब तक उसे बाहर निकालते। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई।

हादसा बुधवार को हुआ। नगर के मोहल्ला भेडौरा वार्ड संख्या चार निवासी सुरेश गुप्ता की डेढ़ साल की पुत्री मानवी पड़ोस स्थित ब्रह्म बाबा स्थल पर अपनी बहन हीमरता गुप्ता व पीहू गुप्ता के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह उसका पैर फिसल गया और वह चिरकुवा सड़क पर जाने वाली नाली में जा गिरी। नाली में पानी अधिक होने से वह डूब गई। दोनों बहनें भागकर घर पहुंची और मानवी के नाली में गिरने की सूचना दी। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वह उसे बाहर निकाल पाते। इससे पहले ही मानवी की मौत हो गई। 

नाली में गिरकर बच्ची की मौत होने की खबर पर मोहल्ले के तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ जेबी सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से हादसे की जानकारी नहीं दी गई है। परिवार वाले यदि पोस्टमार्टम कराना चाहेंगे तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: अवधपुर से लखनऊ का सफर हुआ आसान, रोडवेज बस सेवा शुरू

 

संबंधित समाचार