प्रयागराज: लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को सांसद केशरी देवी ने दिखाई हरी झंडी
प्रयागराज। संगम नगरी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब असुविधा नहीं होगी। इसके लिए एक नई शुरुआत बुधवार को शुरु की गई है। संगम से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव अब लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन पर भी शुरु करने की तैयारी की जा रही है।
बुधवार को फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने लालगोपालगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवना किया। लालगोपाल गंज के रहने वाले लोगो को लख़नऊ जाने के लिए काफी परेशान होना पड़ता था। या तो वो बस से जाते थे या फिर प्रयागराज आकर लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ते थे।
इससे उनका समय भी खराब होता था साथी ट्रेन छुटने का भी डर बना रहता था। जिसको देखते हुए संगम से लखनऊ जाने के लिए लालगोपाल गंज में इस ट्रेन का ठहराव शुरु किया गया है। जिससे लालगोपालगंज से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब परेशानियों का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें: बहराइच: अनियंत्रित पिकअप ने मकान में मारी टक्कर, कंपन से गिरा छज्जा, किशोरी की मौत, कोहराम
