Video: रायबरेली में बवाल-दो समुदायों में जमकर चले ईंट-पत्थर, एक की हालत गंभीर, भारी फोर्स तैनात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर कोतवाली के अहिया रायपुर की घटना, दूध लेने जा रहे युवक को रोक कर पिटाई करने से हुआ बवाल

रायबरेली, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र के अहिया रायपुर में दुकान पर दूध लेने जा रहे युवक को एक समुदाय के दर्जन भर अधिक लोगो ने पीट दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी युवक के परिवारजनों को लगी मामले ने उग्र रूप ले लिया, देखते ही देखते एक पक्ष से ईंट पत्थर शुरू हो गए। गनीमत रही की कोई घायल नही हुआ। बवाल की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल सहित सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और हालात को को भाँपते हुए मोर्चा संभाला। मामला दो समुदायों से जुडा होने के नाते पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए बवाल करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। 

बुधवार रात बच्चों के विवाद में बुजुर्ग भी कूद गए और मामला बिगड़ गया। दो समुदायों में बवाल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में सीओ सिटी अमित सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे गए। काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। अहियारायपुर निवासी सतेंद्र सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई रिशु दुकान पर दूध लेने जा रहा था। तभी पुराने विवाद को लेकर वैश ने उसे रोक कर विवाद करने लगा और इसी दौरान उसके अन्य साथी फैजुल, सुहैल, फहीम, अनस, फैजान, अशफाक, जकी, सरफराज, अलमीन, जीशान, मों अजीम व कुछ अज्ञात लोग आकर उसे पीटना शुरू कर दिया। घायल के परिजनों के पहुंचने के बाद मामला और बिगड गया। पुलिस ने किसी तरीके से मामले को शांत कराया। सीओ ने बताया की बवाल करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। टीम गठित कर जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें -अमेठी: अश्लील गाना बजाकर मौलाना मना रहे थे रंगरलियां, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

संबंधित समाचार