यूपी बोर्ड परीक्षा: स्कूल पर परीक्षा में छात्रा को नहीं शामिल करने का आरोप, रोते हुए कही ये बात
बौंडी/ बहराइच, अमृत विचार। स्कूल की लापरवाही से एक छात्रा गुरुवार से जिले में शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी। वह विद्यालय के बाहर ही रोने लगी। छात्रा के पिता ने डीआईओएस और डीएम से शिकायत की है।
बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटोडर निवासी दिलीप श्रीवास्तव ने डीआईओएस को पत्र लिखकर अवगत करवाया है की उनकी पुत्री कु० शिल्पी श्रीवास्तव प्रयागदत्त पाठक इण्टर कालेज पट्टी जनपद बहराइच की छात्रा है। जिसने विद्यालय मे 2022-23 में कक्षा 11 में दाखिला लिया था। विद्यालय से कक्षा 11 की परीक्षा उत्तीर्ण भी की है। प्रार्थी की लड़की की छात्रवृत्ति की भी आवेदन रसीद है तथा सत्र 2023-24 मे कक्षा 12 मे दाखिला लेकर पढ़ रही है। परंतु प्रार्थी की लड़की का रजिस्ट्रेशन कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिये विद्यालय द्वारा नही कराया गया। जिसकी जानकारी 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षा में हो पाई। जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद से की गई थी। तब प्रधानाचार्य भड़क गये तथा कहने लगे की दो चार नाम छूट जाते है। ऐसी लापरवाही पूर्वक बाते प्रधानाचार्य द्वारा की गई। जिससे बेटी बहुत आहत हुई और फूट फूट कर रोने लगी। उसने कहा कि अब मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण एक वर्ष विद्यालय की लापरवाही से बर्बाद हुआ।
इस मामले में लड़की के पिता दिलीप ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए हुये प्रधानाचार्य के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी बेटी को सुसंगत न्याय दिलाये जाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें -UP board exam: आज से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा,8265 परीक्षा केंद्रों पर किये गए विशेष इंतजाम
