Farrukhabad: इंटर की परीक्षार्थी सड़क पर बेहोश मिली, परिजन बोले- रात दो बजे तक की तैयारी, कैसे पहुंची कड़हर रोड...कुछ पता नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद के कड़हर रोड पर बेहोश मिली इंटर की परीक्षार्थी

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कमालगंज थानाक्षेत्र के कड़हर रोड पर इंटर की परीक्षार्थी बेहोश पड़ी मिली। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पांचाल घाट पुलिस चौकी पहुंचाया। पुलिस ने परीक्षार्थी को डॉक्टरराम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव खुटिया निवासी हरि संघ तिवारी के माता पिता मेला रामनगरिया में कल्पवास कर रहे हैं।गुरुवार को वह तड़के उनसे मिलने आ रहे थे। जैसे ही वह कड़हर रोड पर पहुंचे एक युवती बदहवास हॉल में उन्हें सड़क किनारे पड़ी दिखाई दी।

उस युवती को उठा कर हरि संघ पांचाल घाट पुलिस चौकी ले आये। जहां होश आने पर युवती ने अपना नाम मुश्कान (18) पुत्री राम कुमार निवासी याकूतगंज बताया। पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने इसकी सूचना याकूतगंज पुलिस चौकी इंचार्ज अनिलकुमार को दी। दरोगा अमित शर्मा ने युवती को लोहिया अस्तपाल में भर्ती कराया।

 सूचना पर लोहिया अस्पताल पहुंची युवती की मां सुनीता और भाई विशाल ने बताया कि उसकी बहन मुश्कान का आज 2 बजे स्वामी आत्म देव गोपाला नन्द इंटर कालेज में इंटर का पेपर है।

जिसके लिए वह दो बजे रात तक तैयारी क़रतीं रही। दो बजे के बाद वह कड़हर रोड पर कैसे पहुंची यह जानकारी उन्हें नही है। लोहिया अस्पताल में भर्ती मुश्कान कुछ बता नही पा रही है। उसका इलाज जारी है। मुश्कान के होश में आने पर ही यह पता चल सकेगा कि वह कड़हर रोड पर कैसे पहुंची।

ये भी पढ़ें- UP Board Exam: प्रथम पाली में गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थी कर सके केंद्र में प्रवेश...छात्र-छात्राओं में इसलिए मची रही आपाधापी

संबंधित समाचार