संभल : घर में घुसा तेंदुआ, लोगों ने कमरे में बंद होकर बचाई जान...पकड़ने के प्रयास में सीओ हुए चोटिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने साढ़े तीन घंटे तक मशक्कत कर किसी तरह तेंदुए को पकड़ा। इस दौरान तेंदुए का पंजा लगने से सीओ संभल चोटिल हो गये।

जनपद संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में आने वाले गांव रसूलपुर धतरा में ग्रामीण रामकुमार के मकान में गुरुवार सुबह तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ को देखकर घर में काम कर रहे परिवार के लोग भाग खड़े हुए। परिवार के सभी लोग जान बचाने के लिए एक कमरे में बंद हो गए। वहीं मकान के आंगन में बंध रहे पशु भी तेंदुए के डर से सहम गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण  वहां पहुंचे और मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घर में तेंदुआ होने की खबर आसपास गांव तक पहुंच गई। कई गांव के लोगों की भीड़ रसूलपुर धतरा गांव में इकटठा हो गई।

गांव के लोगों ने हयातनगर पुलिस को खबर दी तो थाना पुलिस के साथ ही सीओ सदर संभल अनुज कुमार चौधरी भी रसूलपुर धतरा गांव पहुंच गये। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को घर में तेंदुए के घुस आने की जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरु किया। इस दौरान तेंदुए का पंजा लगने से सीओ अनुज चौधरी भी चोटिल हो गये। तेंदुए ने साढ़े तीन घंटे तक पुलिस व वन विभाग की टीम को छकाया। इसके बाद उसे किसी तरह पकड़ा गया। तेंदुए की वजह से गांव में दशहत का माहौल बना रहा। तेंदुए के जाल में फंस जाने के बाद पुलिस ने कमरे में बंद परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

ये भी पढ़ें : संभल: योगेंद्र तोमर ने सपा से किया किनारा, राष्ट्रीय सचिव पद से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार