संभल: योगेंद्र तोमर ने सपा से किया किनारा, राष्ट्रीय सचिव पद से दिया इस्तीफा

संभल: योगेंद्र तोमर ने सपा से किया किनारा, राष्ट्रीय सचिव पद से दिया इस्तीफा

गुन्नौर,अमृत विचार: पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के करीबी योगेंद्र तोमर ने भी समाजवादी पार्टी से किनारा कर लिया। बुधवार को उन्होंने सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा देते हुए शेरवानी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की।  

योगेंद्र तोमर मूलतः क्षेत्र के गांव मिठनपुर के निवासी हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा देने का पत्र उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को भेजा है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि अपने राजनीतिक जीवन में वे हमेशा पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के साथ रहे हैं। अब जबकि शेरवानी सपा से अलग हैं, उनका सपा में बने रहने का कोई औचित्य नहीं हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्या और सलीम शेरवानी के पार्टी छोड़ने के बाद योगेन्द्र तोमर का इस्तीफा सपा के लिए एक और झटका माना जा रहा है। 28 जून 2023 को ही उन्हें सपा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया था। योगेंद्र तोमर की राजपूत समाज में गहरी पकड़ मानी जाती है। 

यह भी पढ़ें- संभल: जहां प्रधानमंत्री मोदी ने रखी कल्कि धाम निर्माण की शिला वहां जुटने लगे श्रद्धालु