SBI में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप भी SBI यानि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्य करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए सुनहरा मौक़ा है। क्यूोंकि भारतीय स्टेट बैंक ने एसओ भर्ती 2024 की 131 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 13 फरवरी 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चार 04 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। 

आयु सीमा 
अधिकतम आयु की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा है। मिनिमम 30-60 वर्ष है।  

शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता होनी चाहिए। जिसमें मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट के 50 पद हैं। जिसके लिए उम्मीदवार का एमबीए फाइनेंस / पीजीडीबीए / पीजीडीबीएम / एमएमएस / सीए / सीएफए / आईसीडब्ल्यूए परीक्षा उत्तीर्ण के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 3 साल का अनुभव और आयु सीमा 25-35 वर्ष है।

सहायक प्रबंधक पद 
वहीं सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक) के लिए कुल 23 पद हैं। इसके लिए कैंडिडेट का कंप्यूटर विज्ञान / आईटी / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन / एम.एससी कंप्यूटर विज्ञान / आईटी / एमसीए में बीई / बीटेक होना चाहिए। वहीं 2 साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम 30 वर्ष होना ज़रूरी है।

उप प्रबंधक के लिए पद 
उप प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक) के लिए कुल 51 पद पर रिक्तियां हैं। कैंडिडेट का कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर अनुप्रयोग / सूचना प्रौद्योगिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन में बीई / बीटेक या एम.एससी सीएस / आईटी / एमसीए होना अनिवार्य है। साथ ही 5 साल का अनुभव। इसके लिए आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए।

सुरक्षा विश्लेषक के लिए पद 
अगर बात प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक) कई पोस्ट की करें तो इसके लिए 03 पद हैं। कैंडिडेट के पास कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर अनुप्रयोग / सूचना प्रौद्योगिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन में बीई / बीटेक या एम.एससी सीएस / आईटी / एमसीए की डिग्री के अलावा 7 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा अधिकतम 38 वर्ष है ।

ऐसे करें आवदेन 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आप बैंक की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां बताई गई जानकारी के मुताबिक आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले दस्तावेजों को एकत्र करें। आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी कॉलमों को ध्यान देकर पढ़ें, और फिर उसी के अनुरूप आवेदन करें और अंत में प्रिंट आउट लेना न भूलें।

ये भी पढे़ं- PWD विभाग में विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन