सुलतानपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। रिश्तेदारी से घर लौट बाइक सवार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व अधिवक्ता सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस उन्हे सीएचसी ले गई।चिकित्सको ने उन्हे जिला अस्पताल भेज दिया जहां मौजूद चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता की  मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बझना गांव निवासी शेष नारायण पांडेय 70 वर्ष गुरुवार की सुबह प्रतापगढ के विश्वनाथगंज आए थे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होन के बाद शाम करीब 6 बजे बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह प्रतापगढ़ जिले के कोहडौर थाना क्षेत्र के मुकंदीपुर नहर के पास पहुंचे तभी सड़क हादसे के शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची कोहडौर पुलिस उन्हे सीएचसी कोहडौर ले गई। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें-लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संबंधित समाचार