Kanpur Fire: चलती कार बनी आग का गोला...चालक ने कूदकर बचाई जान, धूं-धूं कर जली, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र में एक कार में आग लग गई

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थानाक्षेत्र के कुलगांव चौकी के अंतर्गत रूम फ्लाईओवर पर शुक्रवार तड़के एक कार में भीषण आग लग गई। कार से धुआं निकलता देख चालक ने कार रोक दी। इसके कुछ ही मिनट बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

इस पर कार में मौजूद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इधर, चालक ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: औरैया से कानपुर, इटावा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, पैसेंजर ट्रेनों का इतने रुपये किराया हुआ सस्ता

संबंधित समाचार