हरदोई में एएसपी आवास के पास नाले में पड़ा मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम चौराहा(स्वर्ण जयंती चौक) के पास है एएसपी पश्चिमी का सरकारी आवास

हरदोई, अमृत विचार। शहर के वीआईपी इलाके में स्थित डीएम चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) के पास एएसपी पश्चिमी नृपेन्द्र कुमार के सरकारी आवास के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। बात वीआईपी इलाके की थी,इस वजह से तुरंत एक्शन में आई पुलिस वहां पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह डीएम चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) के नाले में कोई शव पड़ा होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह से फैल गई। वहां लोगों की भीड़ लग गई। जहां शव पड़ा हुआ था,उसी के पास एएसपी पश्चिमी नृपेंद्र कुमार का सरकारी आवास है। आनन-फानन में वहां पुलिस का अमला इकट्ठा हो गया। शव को नाले से बाहर निकाला गया। काफी देर बाद तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस उसकी शिनाख्त की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसे ले कर लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रहीं है।

ये भी पढ़ें-हरदोई में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से वैन के उड़े परखच्चे-ड्राइवर की मौत

संबंधित समाचार