बहराइच में दुष्कर्म के बाद की गई बालिका की हत्या, गन्ने के खेत में मिला था शव-एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस

कैसरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। बालिका का शव गन्ने के खेत में मिला था। इस अपराध में पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका गांव निवासी पड़ोसी राजेश उर्फ लाला के यहां गई थी। 21 फरवरी को गई बालिका का शव दूसरे के खेत से गुरुवार को बरामद हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश उर्फ लाला पुत्र पृथ्वी पर दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या में दुष्कर्म, हत्या, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई की टीम में कोतवाल राजनाथ सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश सिंह, उप निरीक्षक कैसर खां, बेचू प्रसाद गौड़, राम सरन यादव, अजय कुमार सिंह, महिला सिपाही गायत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

दुष्कर्म को छिपाने में लगी रही पुलिस
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या हुई थी। दुष्कर्म की दास्तान खेत की जमीन और वहां पड़े खून के धब्बे बता रहे थे। लेकिन पुलिस घटना को छिपाने में लगी रही। दबाव बनाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर अन्य लोगों के मोबाइल भी दबा लिए। 

ये भी पढ़ें -बहराइच: 24 घंटे से लापता बालिका का गन्ने के खेत में मिला शव, ग्रामीणों ने जताई ये आशंका-Video

संबंधित समाचार