UP: हैलो पुलिस...एक महिला बीच हाईवे पर आत्महत्या करने के लिए बैठी... खाकी के पहुंचते ही हुआ ये, जानिए पूरा मामला, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मानसिक रूप से बीमार महिला बैठी हाईवे के बीचो बीच

कानपुर, अमृत विचार। चौबेपुर थानाक्षेत्र के भवानीपुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह हाईवे पर सड़क के बीचो-बीच बैठी महिला को देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार महिला से पूछताछ के बाद उसे घर भिजवाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

बता दें कि, शुक्रवार सुबह करीब दस बजे भवानीपुर गांव के सामने हाईवे पर सड़क के बीचो-बीच बैठी एक महिला को देख लोग हैरान रह गए। थोड़ी ही देर में मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला के गले मे दो मंगलसूत्र व हाथ मे एक सोने की अंगूठी पहने महिला।

महिला को देखकर लग रहा कि किसी संपन्न परिवार से लग रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कोई महिला आत्महत्या के इरादे से हाईवे के बीचो-बीच बैठी हुई है, जिस पर आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले बीच सड़क पर बैठी महिला को किसी तरह समझा बुझाकर मार्ग के किनारे कराया।

बातचीत से मालूम हुआ कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। तमाम पूछने पर महिला ने बताया कि वह नौबस्ता क्षेत्र की रहने वाली है और निकट के राम नगर गांव अपनी रिश्तेदारी में आई है। जिस पर उसके रिश्तेदारों को मौके पर बुलाया गया।

 रिश्तेदारों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही है, जिसका उपचार भी चल रहा है। किसी तरह मौका पाकर वह घर से निकल आई और यहां आकर बैठ गई। बीच हाईवे पर वह क्यों बैठी इसका महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार महिला हाईवे पर आकर बैठी थी, जिसे  जल्द ही उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: 20 वर्षीय युवक ने 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार…रो-रोकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती

 

संबंधित समाचार