Kanpur Crime: 20 वर्षीय युवक ने पांच साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार…रो-रोकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती
कानपुर में युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया
कानपुर, अमृत विचार। ककवन थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह 20 वर्षीय आरोपी युवक सलमान ने गांव की एक नाबालिग 5 वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने रो-रोकर घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजनों ने पूरा मामले की शिकायत ककवन थाने में की। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी में सूचना उच्च अधिकारियों को दी और गांव में पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हालांकि घटना के बाद गांव में आरोपी युवक के खिलाफ रोष है। इधर, मामले में एसीपी बिल्हौर अजय कुमार त्रिवेदी ने बताया की मासूम किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- SP MLA Irfan Solanki राज्यसभा चुनाव में नहीं कर सकेंगे मतदान…एमपीएमएलए सेशन कोर्ट ने याचिका की खारिज
