प्रयागराज: नैनी जिला जेल पहुंचे डीजी एसएन साबत, परखीं व्यवस्थाएं
जिला जेल में शिफ्ट होने वाले बंदियों के बैरकों का किया निरीक्षण
प्रयागराज, नैनी। जिले के यमुनानगर में बनी नवनिर्मित जिला कारागार में अब शिफ्ट वाले विचाराधीन (अंडरट्रायल) बंदियों किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। बंदियों के रहने से लेकर खाने और उनकी कार्य प्रणाली पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
शुक्रवार को नैनी जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे जेल महानिदेशक एस. एन. साबत पहुंचे। उनके पहुंचने के पहले जिला जेल में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी। जिला जेल पहुंचने पर गेट पर उन्होंने सलामी ली। उसके बाद जेल का निरीक्षण करने के लिए चले गये।
पुरानी जेल थी सैकड़ों साल पुरानी, नई की थी जरूरत
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे जेल महानिदेशक एसएन साबत नैनी जिला जेल पहुंचे। उन्होंने जेल गेट के बाहर सलामी ली और निरीक्षण के लिए जेल के अंदर चले गये। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि प्रयागराज में पहले से एक केंद्रीय कारागार बना हुआ था। जो सैकड़ों साल पुराना होने के साथ बंदियों की बढ़ती संख्या के आधार पर छोटा था। जिसके बाद शासन के आदेश पर एक जिला जेल का निर्माण कराया गया है।
डी.जी. जेल एस. एन. साबत ने बताया कि पहले भी एक बार जेल का निरीक्षण किया जा चुका है। उस वक्त जेल का निर्माण कार्य चल रहा था। फिलहाल अब जेल बनकर तैयार हो चुका है। बंदियों के लिए बैरक से लेकर बाकी मैनुअल के हिसाब से मिलने वाली सुविधाओ का निरीक्षण किया गया है।
जेल में पहले जाएंगे अंडरट्रायल बंदी
जेल को क्रियाशील करने के लिए अब अंडरट्रायल बंदियों को शिफ्ट किया जायेगा। जिससे केंद्रीय कारागार में रहने वाले सजायाफ्ता बंदियों को दिक्क़तें नही होंगी। जिला जेल में विचाराधीन बंदियों को शिफ्ट करने के बाद यहां सेन्ट्रल जेल में पर्याप्त जगह हो जाएगी। जिसके बाद अन्य जिलों या राज्यों से आने वाले कैदियों को रखने में परेशानी नही होगी। इससे सेन्ट्रल जेल में भी सजायाफ्ता बंदियों के लिए जगह रहेगी।
यह भी पढे़ं: हरदोई: एएसपी को सौपी गई तबादले में किए गए फर्जीवाड़े की जांच, जानें मामला
