बदायूं: मां ही निकली हत्यारिन, 15 दिन की मासूम को तालाब में फेंका, पुलिस ने किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार: अपनी नवजात बेटी को तालाब में फेंककर हत्या करने के आरोप में एक पिता ने अपनी बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। उसने बेटी को तालाब में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

थाना अलापुर क्षेत्र के गांव जगत के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के पास एक तालाब में 20 फरवरी को 15 दिन की नवजात बच्ची का शव उतराता मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को तालाब से बाहर निकाला। ग्रामीणों से जानकारी की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी श्रीपाल भारती की बेटी प्रियंका की नवजात बेटी प्रिया दो दिन से गायब है। शव उस बच्ची का हो सकता है। 

पुलिस ने श्रीपाल भारती को मौके पर बुलाया। उन्होंने नवजात को पहचान लिया। नवजात के तालाब तक पहुंचने पर अनभिग्यता जाहिर की। तो पुलिस ने प्रियंका के पति गांव कुंडेली निवासी विनोद को मौके पर बुलाया। विनोद ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को उनका प्रियंका से विवाद हो गया था। जिसके बाद प्रियंका मायके आ गई थी। 

मायका पक्ष ने बच्ची के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया था। 19 फरवरी को वह बोली कि उसने बच्ची को तालाब में फेंक दिया है। श्रीपाल ग्रामीणों के साथ तालाब पर पहुंचे लेकिन नवजात बच्ची नहीं मिली थी। विनोद ने अपनी पत्नी प्रियंका पर नवजात बच्ची को उसी दिन तालाब में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्रियंका से सख्ती से पूछताछ की। तो उसने अपनी नवजात बच्ची को तालाब में फेंकने की बात कबूल की। 

गुरुवार को श्रीपाल ने प्रियंका के खिलाफ नवजात को डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। गुरुवार देर शाम पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी प्रियंका को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बुजुर्ग महिलाओं के खींचता था कुंडल...10 दिन में 5 घटनाओं को दिया अंजाम, मुठभेड़ के बाद आरोपी पकड़ा

संबंधित समाचार