प्रयागराज: जमीन में गड़ा खजाना ढूंढने पहुंचे तांत्रिक को ग्रामीणों ने पीटा, साथी हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। गंगा नगर के बहरिया में बीती रात एक तांत्रिक जमीन में गड़े खजाने की तलाश करने पहुंच गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों को हुई तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। उस दौरान तांत्रिक के साथ रहे सहयोगी मौके से भाग निकले। इस घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा रहा। 

जानकारी के मुताबिक बहरिया के धनपालपुर गांव में बीती देर रात एक तांत्रिक अपने दो साथियों के साथ धनपालपुर गांव पहुंचा। वहां उसे जमीन में खजाना गड़े होने की जानकारी किसी ने दी थी। 

वह वहां साथियों के साथ वहां पहुंच गया और खुदाई करने से पहले तंत्र मंत्र शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने उसे देख दिया और गांव में शोर मचा दिया। जिसके बाद काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने उस तांत्रिक को पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। तांत्रिक की पिटाई देख साथी मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Untitled-33 copy

यह भी पढे़ं: लखनऊ: हॉर्न बजाने के विवाद में दबंगों ने झोपड़ी में घुसकर ऑटो चालक का सिर फोड़ा, केस दर्ज

संबंधित समाचार