हनीट्रैप: दंपती को ब्लैकमेल कर वसूले 30 लाख रुपये, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ऑटो चालक व उसकी पत्नी ने हनीट्रैप के खिलाफ मानकनगर थाने में लिखित शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पीयूष गुप्ता ने एक महिला के साथ ऑटो चालक का आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया। जिसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए देते हुए लाखों रुपये वसूल कर लिए।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित चारबाग से कानपुर रूट के बीच ऑटो चलता है। विगत माह में चारबाग स्टेशन से पीयूष गुप्ता ने कृष्णानगर जाने के लिए ऑटो बुक कराया। बातचीत के दौरान पीयूष ने पीड़ित को मोबाइल नम्बर ले लिया था। जिसके बाद उसने कई बार ऑटो बुक कराया। जिससे चलते पीड़ित की दोस्ती पीयूष से हो गई।

पीड़ित का आरोप है कि पीयूष ने उसे अपने घर बुलाया। फिर शराब पिलाने के बाद एक महिला के संग उसका आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया। इस वीडियो क्लिप के आधार पर पीयूष को ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि पीयूष ने ऑटो चालक के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर क्रेडिट कार्ड हासिल कर लिया। फिर कई लोन एप से पीड़ित के नाम पर 30 लाख रुपये ऋण भी लिया।

 पीड़ित का आरोप है कि पीयूष ने उसकी पत्नी का भी मोबाइल हैक कर लिया। आरोपी ने हैक किए गए मोबाइल से ड्राइवर और उसकी पत्नी के निजी पलों की फोटो और वीडियो भी निकाल ली। जिन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी और आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें;-पेपर लीक मामले के बहाने राहुल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा- नानी को ननिहाल का हाल सुना रहे हैं

संबंधित समाचार