कासगंज हादसा: CM योगी ने जताया दुख, अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश
कासगंज, अमृत विचार। कासगंज में सड़क दुर्घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट किया है। उसमें लिखा है कि जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित कर दिया गया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। वहीं सीएम ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।
जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 24, 2024
जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र…
ये भी पढे़ं- Kasganj News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 की मौत... 40 से अधिक घायल
